किसी भी व्यक्ति की धन संबंधी मनोकामनाएं कब पूरी होंगी, कब महालक्ष्मी की कृपा मिलेगी, यह जानने के लिए ज्योतिष में कुछ संकेत बताए गए हैं।
जानिए लक्ष्मी कृपा से जुड़े 15 शुभ संकेत
1. यदि किसी व्यक्ति के सपनों में बार-बार पानी, हरियाली, लक्ष्मीजी का वाहन उल्लू दिखाई देने लगे तो समझ लेना चाहिए कि निकट भविष्य में लक्ष्मी कृपा से धन संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
2. यदि हम किसी आवश्यक काम के लिए जा रहे हैं और रास्ते में लाल साड़ी में पूरे सोलह श्रृंगार किए कोई स्त्री दिख जाए तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा का इशारा ही है। ऐसा होने पर उस दिन कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं काफी अधिक रहती है।
3. सुबह उठते ही शंख, मंदिर की घंटियां आदि के स्वर सुनाई दे तो यह भी शुभ होता है।
4. किसी किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह गन्ना दिखाई दे तो निकट भविष्य में उसे धन संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।
5. यदि सुबह जागते ही पहली नजर दही या दूध से भरे बर्तन पर पड़े तो इसे भी शुभ संकेत समझा जाता है
6. श्रीफल, शंख, मोर, हंस, पुष्प, पुष्पमाला आदि पर चीजें सुबह-सुबह दिखाई दे तो शुभ होता है।
7. सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा के निर्धारित किए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी की पूजा करने पर विशेष कृपा दिलवाता है। इस दिन यदि कोई कन्या आपको सिक्का दे तो यह शुभ संकेत है। ऐसा होने पर समझ लेना चाहिए आपको निकट भविष्य में धन लाभ होने वाला है।
8. यदि घर से निकलते ही गाय दिखाई दे तो शुभ संकेत होता है। सफेद गाय हो तो बहुत शुभ होता है। काली गाय हो तो अधिक शुभ संकेत नहीं माना जाता है।
9. यदि किसी व्यक्ति के सपने में सफेद सांप, सोने के जैसा सांप दिखाई देने लगे तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा का इशारा है। ऐसा होने पर निकट भविष्य में धन संबंधी कार्यों में कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है।
10. यदि कहीं आते-जाते समय कोई सफेद सांप दिखे तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा पाने का संकेत है।
11. जब आपके आपके घर या ऑफिस में अचानक उल्लू आ जाए तो समझ लेना चाहिए कि आपको भविष्य में कोई बड़ा लाभ होने वाला है। शास्त्रों के अनुसार महालक्ष्मी का वाहन उल्लू ही है, अत: यह घर में आए तो शुभ होता है।
12. किसी भी शुक्रवार को घर से बाहर निकलते ही कोई छोटी कन्या पानी से भरा हुआ कलश (मटका) उठाए दिखे तो यह भी शुभ संकेत है। कलश भरा होगा तो भविष्य में धन लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। यदि कलश खाली होगा तो धन संबंधी कार्यों में सावधानी रखनी चाहिए।
13. किसी यात्रा पर जाते समय सीधे हाथ की ओर सांप, बंदर, कुत्ता या कोई पक्षी दिखाई दे तो यह शुभ शकुन होता है। यात्रा मंगलमय रहती है।
14. यदि कोई स्त्री लाल साड़ी और सोलह श्रृंगार किए हुए दिखाई देती है तो यह बहुत ही शुभ शकुन होता है। शास्त्रों के अनुसार घर से निकलते समय यह शकुन होने पर देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
15. यदि घर से निकलते ही कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो यह भी शुभ शकुन होता है।

Post a Comment