कंगाल से मालामाल कर देंगें शनिवार के ये विशेष उपाय

शनि देव का प्रकोप किसी पर पड़ जाए तो उसका जीवन कष्‍टों से भर जाता है। व्‍यक्‍ति के अच्‍छे–बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप शनिदेव को प्रसन्‍न रखें और भक्‍ति भाव से उनकी लगातार पूजा करते  करें। शनि देव का प्रकोप अत्‍यंत ही भयंकर परिणाम देता है। आज शनिवार के दिन हम आपको कुछ ऐसे उपाए बताते हे जिससे आप शनिदेव को प्रसन्‍न कर सकते हे  -:


1. शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करें। उसके माथे पर रोली लगाकर सींगों में कलावा बांधें और धूप-दीप करें। इसके पश्‍चात् गाय की परिक्रमा करें और उसे बूंदी के चार लड्डू खिलाएं

2. सूर्यास्‍त के बाद हनुमान जी की आराधना करें और पूजन में सिंदूर, काले तिल के तेल का दीपक एवं नीले रंग के फूलों का प्रयोग करें।

3. शनिवार के दिन उपवास रखें।

4. शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल अथवा नाव में लगी कील का छल्ला धारण करें।

5. शनि का प्रकोप कम करने के लिए शनिवार के दिन अपने दाएं हाथ के नाप जितना उन्नीस हाथ लंबी काली डोरी अथवा धागा बंटकर माला की तरह गले में धारण करें।

 6. चोकरयुक्त आटे की 2 रोटियां बनाएं और एक को तेल अथवा दूसरी घी से चुपड़ दें। तेल से चुपड़ी रोटी पर थोड़ा मीठा रखकर काली गाय को खिलाएं और फिर दूसरी रोटी भी खिला दें। इस उपाय को करते समय शनिदेव का ध्‍यान करें।

7. सवा किलो काला कोयला, एक लोहे की कील को काले कपड़े में बांधकर जिस पर शनि का प्रकोप है उसके सिर पर से घुमाकर प्रवाहित जल में डाल दें।

Post a Comment

people also like

MKRdezign

People also see

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget